चतरा, फरवरी 8 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि। पीतीज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को किया गया। पीतीज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी और विशिष्ट अतिथि सरिता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट पीतीज बनाम महराजगंज के बीच मे खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पीतीज की टीम ने 157 रन बनाया। वहीं जबाबी पारी खेलते हुए महराजगंज की टीम ने 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। 25 रन से पीतीज की टीम ने महराजगंज को हराकर विजेता बना। विजेता उप विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 25 हजार व दृतीय पुरस्कार 11 हजार व शील्ड राशि का डमी चेक भेंटकर पुरस्कृत किया गया। मैच कमेन्ट्रेंटर रामसेवक यादव गोविंदा केसरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पितीज प्रीमियर लीग के ...