चतरा, जनवरी 31 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। पीतीज पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पितीज बी और इटखोरी के बीच खेला गया। इटखोरी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इटखोरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 124 रन बनाया। लक्ष्य प्राप्ति के लिए उतरी पितीज बी टीम 123 रन बना सकी।इटखोरी ने 1 रन यह मैच जीतकर सेमीफाइनल मे जगह बनाया मैन ऑफ द मैच रहें सुनिल ने तीन ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए तथा कुछ रन भी बनाया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पितीज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अर्जुन दास, सचिव योगेंद्र रविदास, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सह उपाध्यक्ष आदित्य दांगी, कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार समेत तमाम सदस्यों का नाम शामिल है। कमेटी की ओर से प्रथम पुरस्कार में 25 हज़ार एक बड़ा कप व दृतीय पुरस्कार में 11 हज़ार व छोटा कप विजेता टीम ...