कन्नौज, मार्च 23 -- कन्नौज,संवाददाता। केके इंटर कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित हो रहे 1108 कुंडीय पीतांबरा महायज्ञ में जिले के अलावा आसपास जनपदों से बड़ी संख्या में यजमान शामिल होकर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं। देर शाम यज्ञाधीश/पीठाधीश्वर रामदास महाराज ने मां पीतांबरा की आरती की। महामाई से विश्व कल्याण की कामना की गई। आरती में यजमान के अलावा आसपास ग्रामीण आंचल, शहरी क्षेत्र से पहुंच रही महिला, पुरुष शामिल हुए आरती में मां पीतांबरा के गगनभेदी जयकारे लगाकार आसमान गुंजायमान कर दिया। 20 मार्च से शुरू हुए महायज्ञ में मां पीतांबरा का यज्ञ करके यजमान परिवार में सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। 26 मार्च की पूर्ण आहूति डाली जाएगी। सुबह, शाम पाली में यज्ञ के शुरुआत होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पंडाल परिसर के आसपास देखने के लिए भी उमड़ रही है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.