चंदौली, अगस्त 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान खेल परंपरा को सम्मानित करने और फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है। इस क्रम में पूर्व मध्य रेल के पीडीडीयू मंडल में भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ सुरुचि संस्थान, यूरोपियन कॉलोनी में डीआरएम उदय सिंह मीना करेंगे। उद्घाटन के साथ ही मिनी-मैराथन का आयोजन यूरोपियन कॉलोनी बाकले रोड पर होगा। इसके पश्चात बाकले क्रिकेट मैदान में क्रमशः हॉकी, कुश्ती, फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बैडमिंटन प्रतियोगिता सुरुचि संस्थान के कोर्ट में चलेगी, जबकि शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं भी वहीं संपन्न होगी। यह आयोजन केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.