चंदौली, अगस्त 9 -- पीडीडीयू नगर/सकलडीहा, हिटी। रक्षा बंधन के पर्व पर शनिवार को खरीदारों की भीड़ बढ़ने से पीडीडीयू नगर सहित सकलडीहा और जिले के अन्य कस्बों और बाजारों में शनिवार को भी जाम की स्थिति हो गई। पीडीडीयू नगर और सकलडीहा में फोर लेन निर्माण के चलते जाम लग गया। सकलडीहा में तो सुबह 11 बजे तक कस्बे में भीषण जाम लग गया जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। सकलडीहा कस्बे में चंदौली से कस्बा होते हुए चहनियां से तिरगांवा सैदपुर घाट तक फोर लेन सड़क का काम चल रहा है। सकलडीहा में अभी नाला निर्माण से लेकर सड़क का कार्य अधूरा है। इसी में शनिवार को रक्षा बंधन के पर्व पर उमड़ी भीड़ और वाहनों के दबाव के चलते जाम लग गया। सघन तिराहे से अलीनगर तिराहे तक निकलना मुश्किल हो गया। जाम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का भी काफिला करीब पौने बारह बजे फंस गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.