कन्नौज, मार्च 29 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के द्वारा रामगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के लिए तैयार रहने का आवाहन किया गया। सपा के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की अहम भूमिका है। मिशन 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने गांव, मोहल्ले और बूथ स्तर पर अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर विश्वास करें, जनता का विश्वास 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी सरकार में लगातार अत्याचार, गुंडागर्दी बढ़ रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि सेक्टर स्तर पर पीडीए चौपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.