संभल, मई 27 -- गुन्नौर में सोमवार को पीडीए के बैनर तले समाजवादी सद्भावना संवाद का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी और बदायूं के सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। साथ ही वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। समजावादी पार्टी के सद्भावना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी पहुंचे, उनका सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया और कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति के लिए देश में कई मुद्दे हैं, लेकिन देश क...