लखनऊ, मई 8 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होगा। निजीकरण के बहाने पढ़ाई, रोजगार से पीडीए को दूर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के युवा पार्टी के कार्यक्रम और संदेश को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाएंगे और पीडीए की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। अखिलेश यादव ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि धिक्कार है सरकार को जो हर चीज का निजीकरण कर रही है। सम्मान जनक रोजगार भी नहीं मिल रहा है। नौजवान डिलीवरी ब्वॉय बन रहे हैं। न रोजगार है न पूंजी निवेश हो रहा है। संगठित भ्रष्टाचार बेलगाम है। भाजपा सरकार अनुपयोगी और अयोग्य है। साइबर फ्रॉड और क्राइम में यूपी नम्बर वन बन रहा है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। साइबर क्राइम से कोई बच नहीं पा रहा है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.