एटा, दिसम्बर 2 -- पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक सप्ताह से चल रहे वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम जज्बा 2025 कार्यक्रम का बुधवार को भव्य समापन हुआ। पूरे सप्ताह खिलाड़ियों के जोश, प्रतिस्पर्धा और उत्साह से सराबोर यह आयोजन पदक वितरण समारोह तथा राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मध्य प्रस्तुत सांस्कृतिक श्रृंखला ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और योग प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने बच्चों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। प्रधानाचार्य एमके शर्मा ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्रतियोगिताओं के परिणामों में इस वर्ष रेड हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्लू हाउस द्वितीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.