धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विधानसभा में पीडीएस दुकानदारों के विभिन्न मुद्दों को उठाया। सरकार से मांग की कि पीडीएस दुकानदारों के मानदेय एवं कमीशन में वृद्धि की जाए। विधायक बोले कि पीडीएस दुकानों में 2जी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अविलंब 5जी की सुविधा दी जाए। दुकानदारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, पेंशन योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने की मांग भी की। कहा कि गुजरात एवं केरल की तर्ज पर झारखंड के पीडीएस दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। बाघमारा विधायक ने शून्यकाल में मनरेगा एवं रोजगार कर्मियों की विभिन्न मांगों को विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन कर्मियों की वर्षों से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.