जहानाबाद, फरवरी 8 -- जिले के करीब 600 पीडीएस दुकान के माध्यम से सरकारी राशन का हो रहा वितरण एनएफएसए योजना के तहत गरीबों को सरकार की ओर से प्रति माह उपलब्ध कराया जाता है मुफ्त खाद्यान्न जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले के सुदूर गांव में गरीबों के बीच राशन वितरण करने वाले पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम यानी पीडीएस डीलरों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। पिछले करीब छह महीने से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित किये जा रहे खाद्यान्न का मार्जिन नहीं मिलने से पीडीएस दुकानदारों का हाल बेहाल है। मार्जिन मनी का भुगतान नहीं होने के कारण जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को दुकान चलाना मुश्किल हो रहा है। मजदूरों का भुगतान से लेकर दुकान का अन्य खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली दुकानद...