रांची, जनवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि निदेशालय अंतर्गत पीडीएमसी योजना में व्याप्त अनियमितता एवं ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को कार्य आवंटन को लेकर लगे कथित आरोपों के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने विभागीय सचिव को पत्र लिखा है। सीएम सचिवालय में कार्यरत सरकार के उप सचिव घनश्याम प्रसाद सिंह ने सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव अजय कुमार सिंह के दिए आवेदन पर कृषि विभाग के सचिव को समुचित कार्रवाई करने को कहा है। यह पत्र बीते 18 दिसंबर को लिखा गया था। इससे पहले सीपीआई नेता ने 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री सचिवालय को एक आवेदन दिया था। आवेदन में कृषि निदेशालय अंतर्गत पीडीएमसी योजना में व्याप्त अनियमितता की जांच की मांग की गई थी। पीडीएमसी योजना का मतलब प्रति बूंद अधिक फसल है, जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का एक हिस्सा है।

हिंदी हि...