जामताड़ा, फरवरी 10 -- पीडी, एसडीओ ने पदाधिकारियों के साथ मिहिजाम के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी रवि आनंद के निर्देश पर मंगलवार को परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम गोपेश कुंभकार के साथ मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आमबागान, पोखरतल्ला एवं कालीतल्ला के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश ...