गंगापार, जून 18 -- बुधवार को बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनबरसा के आकाशीय बिजली से पीड़ित परिवार को जारी के व्यापारियों ने कपड़े और खाद्य पदार्थ वितरित किया। क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी बीरेंद्र बनवासी पत्नी एवं दो बच्चियों सहित रविवार को आकाशीय बिजली से झुलस कर दिवंगत हो गए थे।उनकी दो बेटियां बची है। जारी के सुधीर कुमार साहू, शिव बाबू अग्रहरि आदि व्यापारियों ने उनको कपड़े और खाद्य पदार्थ वितरित किया। इससे बच्चियों ने राहत महसूस किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...