वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथागत चटर्जी ने कहा कि विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है। बच्चों को ब्लड कैंसर होने के बाद अभिभावक निराश हो जाते हैं, जबकि एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) से पीड़ित 60 से 70 फीसदी बच्चे कैंसर को मात दे देते हैं। उन्होंने कहा कि बस जरूरत है समय से इस बीमारी की डायग्नोसिस और इलाज की। उत्तर प्रदेश हेमेटोलॉजी ग्रुप का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन 'यूपीएचजीकॉन-2026' शनिवार को बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार शुरू हुआ। इस मौके पर तथागत चटर्जी ने कहा कि बीएचयू जैसी संस्थान में हेमेटोलॉजी विभाग होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक सम्मेलनों का निरंतर आयोजन होना चाहिए। ज्ञान का आद...