सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गौतम (33) की शनिवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लोहे की राड से पीट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और हर संभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए वे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। साथ ही पीड़ित परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता और मुआवजे की मांग किया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.