कुशीनगर, जनवरी 11 -- सोहसा मठिया, हिन्दुस्तान संवाद। कसया थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी संतोष सिंह के बेटे निशांत सिंह उर्फ शक्तिमान (22) की दस दिन पूर्व दो युवकों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निशांत हत्याकांड के 11 वें दिन शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार की दोपहर बाद पीड़ित के घर पहुंच कर परिवारीजनों का ढांढस बंधाया। प्रभारी मंत्री ने मृतक निशांत की मां विसेखा देवी और परिवारीजनों का ढांढस बंधाया। मृतक की मां ने प्रभारी मंत्री से बेटे के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर प्रभारी मंत्री ने मृतक की मां को भरोसा दिया कि हत्यारों पर सख्त से सख्त से कार्रवाई की जायेगी, जो समाज के लिए नजीर बनेगा। इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, वि...