महाराजगंज, दिसम्बर 30 -- महराजगंज।कोल्हुई के रुदपुर शिवनाथ में मैरेज हाल की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मौके का दौरा किया। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह बबलू की अगुवाई में कांग्रेसी मृत मजदूरों के गांव पिपरा परसौनी पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया। कहा कि कांग्रेसी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। रुद्रपुर शिवनाथ में बुधवार की शाम निर्माणाधीन मैरेज हाल की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को पिपरा परसौनी पहुंचे कांग्रेसियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है। शासन-प्रशासन से इस घटना की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दो...