फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- टूंडला, अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिजनों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। सीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। थाना क्षेत्र टूंडला के एक गांव से एक युवक बहला फुसलाकर एक युवती को भगा ले गया था। जिसकी नामजद रिपोर्ट थाने में लिखाई गई थी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी की तलाश नहीं कर सकी है। इससे पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति गुस्सा रहा। शनिवार को तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस लगाया। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि उसकी बेटी को सकुशल पुलिस बरामद करे साथ ही जो युवक उसको बहला फुसलाकर भगा ले गया है उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। बाद में सीओ टूंडला द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया। इसके बाद ही पीड़ित परिजनों ने धरना समाप्त किया। जन्मदिन पर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.