गिरडीह, जनवरी 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के चंपापुर पंचायत के मंडरडीह गांव में सोमवार देर शाम बिजली तार के शार्ट सर्किट होने से हनीफ मियां और तसलीम अंसारी के घर में आग लग गई। अगलगी से दोनों के घर में रखा समान जलकर नष्ट हो गया था । बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू की पहल पर गांडेय बीडीओ निशात अंजुम, सीओ मो हुसैन, गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक भुक्तभोगी परिवार के घर पहुंचे और भुक्तभोगी परिवार को मदद पहुंचायी। इस क्रम में प्रखंड प्रशासन ने पीड़ित परिवार को कंबल और पीडीएस डीलर के माध्यम से अनाज दिया। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले सरकारी मुआवजा देने का आश्वासन दिया। मौके पर कम्प्यूटर आपरेटर अभिषेक सिन्हा, मो इम्तियाज, मो असगर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.