चंदौली, मार्च 22 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव में गोरखनाथ यादव की झोपड़ी में बीते शुक्रवार को शार्ट सकिर्ट से आग लग गई थी। जिससे झोपड़ी में रखे गृहस्थी के सामान, 12 बकरी, एक गाय जलकर मर गई थी। वही दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई थी। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकिशुन पीड़ित किसान घर गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ ही उपजिलाधिकारी सदर एवं बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर पीड़ित को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग। इसके बाद उन्होंने कमालपुर बाजार में सड़क दुर्घटना में मृत व्यवसाई ओमप्रकाश रस्तोगी के घर भी जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान जगमेंद्र यादव, दयाराम यादव, सत्येंद्र, लालमणि पाल, ओंकार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.