अल्मोड़ा, मार्च 18 -- बाखली में लगी आग से सब कुछ गंवा चुके परिवार की मदद को ग्रामीण आगे आए हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने परिवार के लिए आर्थिक सहायता जुटाई। साथ ही खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया। रविवार रात जैखाल गांव में एक बाखली की दूसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग ने पीड़ित प्रेम बल्लभ के घर के साथ सारा सामान आग में जलकर राख हो गया था। परिवार के तीनों बुजुर्ग सदस्यों के लिए छत तक नहीं बची। अब गांव के लोग परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। पीड़ित परिवार के रहने की व्यवस्था गांव के ही केशव दत्त बहुगुणा के घर में की गई है। गांव की निवर्तमान प्रधान मंजु देवी ने बताया कि खल्डुआ नागचूलाखाल विकास समिति के अध्यक्ष हरी दत्त बलोदी ने समिति की ओर से 5100 की धनराशि दी गई है। इसके अलावा गांव वालों ने आपसी सहयोग से करीब 70 हजार रुपये की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.