गाजीपुर, जनवरी 15 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद थाना के बेलसड़ी निवासी दीपक राजभर की गोली मारकर हुई हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने गुरुवार को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। कहा कि हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि पीड़ित परिवार का कहना है जो दोषी है उसको चिन्हित कर कार्यवाही की जाए। किसी निर्दोष पर कार्यवाही न हो। पुलिस की जांच से यह बात सामने आई है कि हत्यारोपी हत्या के दो दिन पूर्व से यहा मुंह बांधकर घूम रहा था। उसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान पत्रकारों के कांग्रेस नेता राहुल गांधी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.