नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में आए करीब दो सौ लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुन समाधान का आदेश दिया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन समस्याओं के निस्तारण और पीड़ितों की मदद में शिथिलता किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। शिथिलता बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। किसी पीड़ित की समस्या के निस्तारण में यदि कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर समाधान कराया जाए। किसी स्तर पर जानबूझकर प्रकरण को लंबित रखा गया तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाए। जनता दर्शन, गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित किया गया था। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.