अमरोहा, मई 1 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन बुधवार को अमरोहा पहुंची। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़िता महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन में एक दिवसीय महिला जनसुनवाई जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उनके सामने 13 महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा। सभी महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों को तीन के भीतर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से संबंधित जितने भी प्रकरण लंबित हैं, ऐसे प्रकरणों में सबसे पहले दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी वार्ता वन स्टाप सेंटर एवं संबंधित महिला थाना पर कराई जाए। जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराएं। निस्तारण में समस्या आने पर आवश्यकतानुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.