बुलंदशहर, जनवरी 3 -- जहांगीराबाद क्षेत्र में कक्षा 2 की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी पीड़िता की बुआ के द्वारा हिम्मत दिखाने के बाद सलाखों के पीछे पहुंच गया। आरोपी को उसके किए की सजा दिलाने के लिए पीड़िता की बुआ ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया और वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद आरोपी जेल भेज दिया गया। आरोप है को युवक बीते काफी दिनों से मासूम के साथ छेड़छाड़ करता चला रहा था। बताया गया कि पीड़िता की मां और दादी का निधन हो चुका है और वह पिता और दादा के साथ घर पर रहती थी। पिता काम पर चले जाते थे, इस दौरान छात्रा अक्सर घर में अकेली रहती थी। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक बीते काफी दिनों से छात्रा के साथ गंदी हरकत करता चला आ रहा था। एक दो बार छात्रा के परिजनों ने इस मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की थी लेकिन उहोंने कोई सुनवाई नहीं की। म...