जौनपुर, अप्रैल 28 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की कार्रवाई में जुटी है। उक्त गांव निवासी मनीषा की शादी जून 2023 में आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र स्थित कैदलीपुर गांव निवासी राहुल कुमार के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने शादी में ससुरावालों को दहेज में फ्रिज, सोने चांदी के जेवरात, दो लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान दिया था। थोड़े दिनों के बाद से ही ससुरालवाले उससे एक लाख रुपये के साथ ही एक बाइक की मांग के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहे। बात-बात पर मारते- पीटते रहे। जब बात बर्दाश्त के बाहर हो गई तो पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने मायके पिता अमृत लाल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.