महाराजगंज, अप्रैल 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के तमकुही थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म की शिकार युवती को श्यामदेउरवा पुलिस अपनी सुरक्षा में पडरौना जिला अस्पताल ले गई। वहां आई तमकुही पुलिस पीड़िता का मेडिकल व उम्र का परीक्षण कराई। इसके बाद पीड़िता वापस लौट आई। पुलिस के सामने बयान व मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के आधार पर केस में धारा तरमीम होगी। तमकुही क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2020 में उसका अपहरण कर लिया गया था। आरोपित ने उसका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। मुस्लिम नाम रख दिया। बाद में आर्केस्टा में नर्तकी बना दिया। पांच साल बाद आरोपित के चंगुल से छूट कर पीड़िता तमकुही से परतावल क्षेत्र में स्थित अपने रिश्तेदारी में आ गई। आरोपित फिरोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.