बरेली, जनवरी 31 -- बरेली। पीडब्ल्यूडी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जिला ईकाई का शुक्रवार को द्विवार्षिक चुनाव कराया गया। जितेंद्र कुमार पाठक को दोबारा एसोसिएशन का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। नदीम खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतुल जौहरी और राम किशोर को उपाध्यक्ष, विकास सक्सेना को जिला मंत्री, मयंक सुनील को वित्तीय मंत्री, विनोद पाल को सम्पेक्षक, अतुल कश्यप को वरिष्ठ संयुक्त मंत्री, धीरज सक्सेना को संयुक्त मंत्री, युसुफ अली खान को वरिष्ठ संगठन मंत्री, विनोद को संगठन मंत्री , नसीम खान को प्रचार मंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, प्रान्तीय संगठन मंत्री ममता राना (पर्यवेक्षक) आदि प्रमुख रूप मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...