गंगापार, फरवरी 8 -- कस्बा भारतगंज को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित बीपी मार्ग (भारतगंज-प्रतापपुर मार्ग) से भरारी से राजापुर तक बाईपास सड़क आज बदहाली का शिकार हो गई है। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह से उधड़ गई है, जिससे गड्ढे बन गए हैं। परिणामस्वरूप राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि करीब एक-डेढ़ किलो मीटर सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे राहगीर बाई पास सड़क से आने जाने में कतराते हैं। बसपा नेता चांद मो. चंदू, सभासद तबस्सुम, शांति भूषण द्विवेदी व तौफीक कुरैशी ने पीडब्ल्यूडी से शीघ्र सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...