फिरोजाबाद, मार्च 18 -- ठेकेदारों ने जलकल विभाग के अधिकारियों की उस समय मुश्किलें बढ़ा दी जब उन्होंने हाइवे पर पाइप लाइन लीकेज बंद करने से संबंधित कार्य करने से मना कर दिया। इससे पहले विभागीय अधिकारी रोड कटिंग की अनुमति के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के चक्कर काट रहे थे। सोमवार को अनुमति मिलने के बाद ठेकेदारों ने कार्य में रोड़ा अटका दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से लीकेज ठीक करने का काम किया जाएगा। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता एवं कार्यकारी जलकल महाप्रबंधक तारकेश्वर पांडे ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दी गई लेकिन ठेकेदारों ने कार्य करने से मना कर दिया। काफी प्रयासों के बाद भी ठेकेदार पाइप लाइन जोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने बताया कि देर शाम तक इसके प्रयास जारी रहे। मंगलवार को पाइपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.