झांसी, जनवरी 31 -- चिरगांव के राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त के नाम से अब बाइपास मार्ग जाना जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब इसे सांस्कृतिक धरोहर के संरंक्षण के लिए आगे की तैयारी की जाएगी। चिरगांव से होकर गुजरने वाले बाईपास का नाम योगी सरकार ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। चिरगांव राष्ट्रकवि जन्मस्थली है और स्थानीय लोगों व जन प्रतिनिधियों ने इस बाईपास का नाम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के नाम पर रखने की मांग की थी। योगी सरकार ने इस बाईपास के नामकरण को मंजूरी दे दी है। झांसी से कानपुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिरगांव की ओर प्रवेश करने वाली और दूसरे छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग से मिल जाने वाली इस बाईपास सड़क की लंबाई 4.2 किलोमीटर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की म...