फतेहपुर, जनवरी 3 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पीडब्डूडी कर्मी के घर से 50 हजार की नगदी सहित करीब ढाई लाख के जेवर पार कर दिए। शनिवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। भरतपुर निवासी पीडब्डूडी कर्मी अंकित ने बताया कि सात जनवरी को पांच वर्षीय बेटे आयूष की आंत का ऑपरेशन होना था। जिसके लिए गांव के लोगों और रिश्तेदारों से 50 हजार रुपए कर्ज लेकर घर पर रखा हुआ था। शुक्रवार की शाम घर के सभी सदस्य खाना खाकर घर के अंदर सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते सीढ़ियों से कमरे के अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखा हुआ बक्से का ताला तोड़कर नगदी सहित करीब ढाई लाख के सोना चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इलाके में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों ...