अमरोहा, मई 13 -- क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में तेंदुए की दहशत नहीं थम रही है l गांव निवासी किसान दीपांशु का घर गांव में बाहरी छोर पर है l रविवार रात करीब दस बजे दीपांशु अपने घर की छत से नीचे उतर रहा था l तभी उसकी नजर घर के बराबर में बैठे तेंदुए पर पड़ी, उसके होश उड़ गए l उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई l ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया था l समूह बनाकर ग्रामीणों ने काफी देर तक जंगल में तलाश की लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.