औरंगाबाद, जनवरी 9 -- औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बरवाडीह गांव के समीप राइस मिल में एक युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मिल मालिक सहित चार लोगों को जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए लोगों में मिल मालिक बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी आनंद सिंह, देव थाना क्षेत्र के नेयापुर गांव निवासी मुंशी धर्मेंद्र कुमार, बरवाडीह गांव निवासी भीम कुमार और मेठ के रूप में काम करने वाले मोतिहारी जिला के शिवहरवा के रहने वाले रघु पटेल शामिल है। पुलिस ने युवक की पिटाई में इस्तेमाल कई लाठियों को जब्त किया था। इस मामले में मृतक नरारी कला थाना क्षेत्र के तेंदुआ हैबत निवासी बृजा सिंह के पुत्र सुमन कुमार के भाई पवन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि 8 जनवरी को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि ...