छपरा, सितम्बर 21 -- बिहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। छपरा जिले में मकेर थाना क्षेत्र के मकेर बाजार के पास हुए इस हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौमत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल के बच्चों को घर ले जा रहे ऑटो व ट्रक की टक्कर में रेवाघाट के मधवल के पास रविवार को एक छात्रा की मौत हो गयी। हादसे में छह छात्र जख्मी हो गए हैं। सभी बच्चे स्कूल में आयोजित पीटीएम में शामिल होने आए थे। इस घटना में ट्रक चालक की भी स्थिति चिंताजनक है। जख्मी छह बच्चों में चार को छपरा इलाज के लिए भेजा गया है जबकि दो पटना रेफर किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.