मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। पीटीईसी परिसर में शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की गई। सुबह चेतना सत्र से पूर्व शिक्षक न्याय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु और स्थानीय शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक डा. विनोद कुमार रजक और डा. बाजू बावरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर अभय कुमार झा, संजय कुमार, कमलेश झा, कार्यकारिणी सदस्य सत्यम, रघुराज, विंदु कुमारी, रानी झा, विभा, प्रियंका कुमारी और बबीता कुमारी व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.