पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। हिटी पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बहुप्रतीक्षित इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) घोषित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर पीटीआर में दो किलोमीटर क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन घोषित कर दिया है। इससे कहीं खुशी कहीं गम जैसी बात सामने आई है। इसी के साथ जंगल में अब पर्यटन को लेकर व्यापक नीति रीति के अनुसार होम स्टे और होटल आदि तय परिधि में विकसित हो सकेंगे। पूर्व दस किलोमीटर वाले इको सेंसिटिव जोन की अवधारणा के बाद इस बात पर चर्चा थी कि जब जंगल के आसपास रिहायश बढ़ रही है बस्ती बढ़ी हैं तो ऐसे में नए नियमों और संहिता के अंतर्गत इसको घोषित किया जाए। तब माना गया था कि डेढ़ से दो किलोमीटर तक जंगल के आसपास इको सेंसिटिव जोन तय हो जाएगा। पर तमाम कवायद के बीच अब पीटीआर का इको सेंसिटिव जोन दो किमी. की परिधि में घोषित ...