पीलीभीत, नवम्बर 14 -- पीलीभीत। नमी व जलीय क्षेत्रों में दिखने वाली फिशिंग कैट इस बार जंगल के बीचों बीच दिखी है। पर्यावरण और जैव विविधता का अनुकूल मानते हुए इसका जंगल के बीचों बीच दिखना कई मायनों में उत्साहजनक माना जा रहा है। डीएफओ ने इसकी रिपोर्ट मुख्य वन संरक्षक को भेजी है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत जंगल में पहले भी यह दिखाई दी है। पर इससे पूर्व इसकी मौजूदगी केवल जलीय स्थानों पर मिली है। बंगाल का राज्य पशु मछली पकड़ने वाली बिल्ली फिशिंग कैट का वैज्ञानिक नाम प्रियोनैलुरस विवरिनस है। एक कुशल तैराक फिशिंग कैट मछली पकड़ने में माहिर मानी जाती है। इसके जालीदार पंजे पानी में मछली का शिकार करने में सहायक होते हैं। खेतों में चूहो का शिकार भी करने वाली फिशिंग कैट विलुप्त प्रजाति की बिल्ली मानी गई है। रेंज में दिखी बिल्ली इससे पूर्व यह बिल्ली...