लातेहार, अप्रैल 5 -- बेतला प्रतिनिधि। गर्मी के इस मौसम में जानवरों को पानी की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए पीटीआर के जंगलों में विभागीय स्तर से लगाए गए अधिकांश सोलर वाटर पंप बेकार साबित हैं। बानगी के तौर पर बेतला रेंज के पलामू किला बीट स्थित कमलदहझील रोड में लगाए गए सोलर वाटर पंप को कोई भी और कभी भी देख सकते हैं। उक्त मार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों और आसपास के राहगीरों की माने तो जब से वहां पर सोलर सिस्टम लगा है, तभी से पास के बने वाटर टब में पानी भरने की बात तो कोसों दूर, आजतक कभी एक बूंद पानी का दर्शन भी नहीं हो पाया है।उसी तरह अन्य सोलर वाटर पंप भी बेकार साबित हैं।वहीं ग्रामीणों ने वन प्रबंधन पर सोलर वाटर सिस्टम लगाने के नाम पर सिर्फ और सिर्फ ठेकेदारी करने का सीधा आरोप लगाया। इधर प्रभारी वनपाल रामकुमार ने भीषण गर्मी और तेज धूप के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.