दरभंगा, मार्च 17 -- जाले। जाले थाना क्षेत्र के भिरोहा गांव से हत्या की लोमहर्षक घटना सामने आई है। घटना गत 13 मार्च की रात नौ बजे की है। भिरोहा गांव के स्व. शनीचर मुखिया के पुत्र छोटू मुखिया (40) को पहले जमकर पिटाई की। इसके आद उसकों पिकअप से कुचलकर मार डाला। छोटू मुखिया लगनमा स्थित अपनी चाय-नाश्ते की दुकान को बंद कर घर लौट रहा था तो गांव के ही श्रीचंद मुखिया ने उसे घेर लिया व उससे होली का गीत गाने के लिए अपनी झाल देने को कहा। छोटू ने अपने पास उसकी झाल न होने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों में बकझक होने लगी। इसी क्रम में श्रीचंद सहित उसके परिवार के रामविलास मुखिया, रेवती देवी, विमल देवी, मुकेश कुमार, सीता देवी, आरती कुमारी, ढक्कन मुखिया और उत्तम मुखिया ने छोटू को घेरकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे छोटू वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। इसके...