मैनपुरी, अप्रैल 10 -- गुरुवार को मैनपुरी सांसद डिंपल यादव क्षेत्र के मोटा रोड पर जैतपुर पुलिया पर आयोजित भागवत कथा में पहुंची। कहा कि वक्फ बिल के बाद प्रदर्शन करने पर पीटने की बात करने वाले लोगों का संविधान में विश्वास नहीं है। प्रजातंत्र में शांतिपूर्वक प्रदर्शन लोगों का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा विधायक द्वारा पीटने का बयान यह दर्शाता है कि भाजपा लोकतंत्र व संविधान में विश्वास नहीं करती है। सांसद ने कहा कि यूपी विकास की रास्ता से भटक गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कन्या, विद्या धन, पेंशन सभी मामलों में सरकार विफल है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कथा वाचक विवेक चैतन्य को सम्मानित किया। वहीं ग्राम अहमदपुर करुआमई में आयोजित कथा में कथावाचक पूनम शास्त्री को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कथा वाचक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.