चाईबासा, दिसम्बर 26 -- पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम पंपरोड शत्रुघ्न नगर चक्रधरपुर में शुक्रवार को वीर बालक दिवस को बड़ी श्रद्धा भक्ति से साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंम वंदना सभा में प्रधानाचार्य आनंद चन्द प्रधान, जय श्री दास, एवं शान्ति देवी ने संयुक्त रुप से वीर बालक, भारत माता, ॐ एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन कर किया। मौक़े पर प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने कहा की भारत की धरती वीरों और बलिदानों की धरती रही है। इस पावन भूमि पर अनेक महापुरुष और वीर बालक जन्मे जिन्होंने बहुत ही कम आयु में भी असाधारण साहस, अटूट श्रद्धा और आदम्य आत्मबल का परिचय दिया। यह दिवस बिशेष रुप से दसवें सिख गुरु श्री गोविन्द सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों जोराबर सिंह (9)और फतेह सिंह जी (7) वर्ष के अद्वितीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.