दुमका, अप्रैल 27 -- दुमका प्रतिनिधि। दुमका जिला में बाइक चोरी गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। चोरों ने रविवार की दोपहर फुलो-झानो मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर से मो. जफर की अपाची बाइक को चुरा लिया। वह अस्पताल में इलाजरत मां को देखने के लिए आया था। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी चोर का कुछ पता नहीं चला। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोमुहानी गांव के जफर की मां बीमार हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे जफर मां को देखने के लिए आया था। उसने अपनी नई बाइक वहां पर खड़ी की, जहां पर दूसरी खड़ी रहती हैं। करीब आधे घंटे बाद जफर आया तो स्थल पर उसकी बाइक नहीं थी। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो उसने नगर थाना की पुलिस को सूचित किया। सहायक अवर निरीक्षक अशोक मिश्रा मौके पर पहुंचे और गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.