नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) से यह सफाई देने के लिए कहा है कि नीट-पीजी 2025-26 के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ पर्सेंटाइल में इतनी अधिक कमी क्यों की। शीर्ष अदालत ने पोस्टग्रेजुएट चिकित्सा पाठ्यक्रम में करीब 18 हजार खाली सीटों को भरने के लिए एनबीईएमएस द्वारा कटआफ पर्सेंटाइल कम किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर यह जवाब मांगा है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और आलोक अराधे की पीठ ने एनबीईएमएस को इस बारे में दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। पीठ ने कहा है कि 'एक तरफ, हमें यह देखना है कि पीजी मेडिकल की सीटें बर्बाद न हों। साथ ही, यह दबाव भी है कि उम्मीदवार नहीं आ रहे हैं, इसलिए कृपया कटऑफ कम करें। वहीं दूसरी तरफ यह तर्क दिया जाएग...