मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लंगट सिंह कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें पीजी सत्र 2024-26 में नामांकित छात्रों के वर्ग संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही नामांकित छात्रों के लिए पांच अप्रैल को होने वाले स्वागत सह प्रेरण सत्र की तैयारी पर भी चर्चा हुई। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों के सहयोग के बिना शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित नहीं की जा सकती है। कहा वर्तमान सत्र से 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे कम उपस्थिति पर कॉलेज प्रशासन नामांकन रद्द करने की कार्रवाई कर सकती है। यही नहीं, कक्षा से बिना वजह अनुपस्थित रहने वाले छात्रों पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रो. राय ने नए सत्र के सभी छात्रों को प्रेरणा सत्र के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.