मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी में दाखिले के लिए नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। दाखिले के लिए पोर्टल खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोर्टल खोलने के आदेश के लिए कुलपति के पास फाइल भेजी गई है। पिछले वर्ष पीजी में प्रवेश परीक्षा की घोषणा की गई थी, लेकिन इस वर्ष ओल्ड कोर्स का अंतिम सत्र होने के कारण नंबर के आधार पर ही दाखिला लिया जायेगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि कुलपति से आदेश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। विवि में पीजी सत्र 2025-27 के लिए नामांकन लिया जायेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने पोर्टल खोल दिया जायेगा। पिछले वर्ष 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया गया था। बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में वर्ष 2027 से एक वर्षीय पीजी शुरू हो जायेगा। कुलपति स...