मधेपुरा, फरवरी 5 -- मधेपुरा।बीएनएमयू में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर दिसंबर 2025 (सीबीसीएस कोर्स) के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा आठ फरवरी तक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की प्रायोगिक, मौखिकी परीक्षा पीजी विभाग एवं सभी सम्बन्धित महाविद्यालयों में आठ फरवरी तक आयोजित की जाएगी। सम्बन्धित विभागाध्यक्षों से वाह्य परीक्षकों की सूची को सम्बन्धित संकायाध्यक्षों से सहमति के बाद कुलपति से अनुमोदन कराकर अपने स्तर से प्रायोगिक मौखिकी परीक्षा संचालित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पीजी विभाग और संबंधित कॉलेज आठ फरवरी तक सुविधानुसार निर्धारित करेंगे। सम्बन्धित विषय के परीक्षार्थी एवं सम्बन्धित महाविद्यालय इसकी व्यवस्था करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...