पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पीजी सत्र 2024-26 के पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 का परीक्षा फार्म भरवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के छात्र छात्राएं पीजी सत्र 2024-26 का पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 का परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर तिथि का इंतजार कर रहे हैं। जबकि पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी सत्र 2024-26 थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अगले सप्ताह निर्धारित करने को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। .....तिथि निर्धारित होने का कर रहे हैं इंतजार: पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी डिपार्टमेंट पूर्णिया कॉलेज,पूर्णिया महिला महाविद्यालय, डीएस कॉलेज कटिहार, अररिया कॉ...