भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी गणित विभाग की स्थापना 1962 में हुई है। इसके बाद से अब तक कभी भी पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन नहीं हुआ था। 13 अप्रैल को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को विभाग में हेड डॉ. अरविंद कुमार साह की अध्यक्षता में शिक्षकों, सेमेस्टर-2 एवं सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों के साथ बैठक हुई। निर्णय लिया गया है कि नवंबर माह में गणित विषय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन विभाग की तरफ से होगा। हेड डॉ. साह ने बताया कि इस समारोह में पीजी गणित से डिग्री लेने वाले हर व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो सके। इसके लिए सभी विद्यार्थियों से भी कहा गया कि वे लोग अलग-अलग माध्यमों से पूर्ववर्ती विद्यार्...